Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लाडली बहना योजना में मिलेंगे ₹1500 CM ने किया ऐलान बताई ₹3000 हर माह देने की तारिख

Author Picture
Sub Editor
Jun 19, 2025 4:21 PM IST

[inb_subtitle]

लाडली बहना योजना में मिलेंगे ₹1500 CM ने किया ऐलान बताई ₹3000 हर माह देने की तारिख
— लाडली बहना योजना में मिलेंगे ₹1500 CM ने किया ऐलान बताई ₹3000 हर माह देने की तारिख

—Advertisement—

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना शुरू की थी। विधानसभा चुनाव के पहले शुरू की गई इस योजना के माध्यम से बीजेपी मध्य प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाई। राजनैतिक जानकार बताते हैं कि इस योजना का सरकार बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान था।

योजना जब शुरू की गई थी उसे समय ₹1000 हितग्राहियों को दिए जाने शुरू किए गए थे। जिसे बढा करके ₹1250 रुपए कर दिया गया है। लेकिन हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा लाडली बहन योजना को लेकर की गई टिप्पणी के बाद में आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहन योजना के बारे में विस्तृत परिचर्चा की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की बातों का जवाब देते हुए लाडली बहना योजना को लेकर चर्चा की है।

कब दिए जाएगें ₹1500 हर माह

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा सरकार बनने से पहले हमने हजार रुपए देना शुरू किया था उसे बढा करके ₹1250 रुपए कर दिया है। रक्षाबंधन के पहले ₹250 बहनों को अतिरिक्त दिए जाएंगे। साथ ही दीपावली 2025 से या राशि बढा करके ₹1500 कर दी जाएगी।

लाडली बहना योजना में कब मिलेंगे ₹3000

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा वर्ष 2026 और 2027 में लाडली बहन योजना में राशि बढ़ाई जाएगी। वर्ष 2028 में विधानसभा चुनाव तक हम हर हाल में लाडली बहना योजना की राशि ₹3000 कर देंगे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज