Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया चौपाटी के पास हुई मौत के मामले में मृतक की हुई पहचान जानिए मौत का कारण

Author Picture
Editor
Sep 1, 2025 10:59 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया में 31 अगस्त की शाम तकरीबन 5 बजे उमरिया चौपाटी के पास खड़ा एक शख्स अचानक बेचैनी और घबराहट के साथ खड़े-खड़े गिर गया और मौके पर तड़पने लगा। चौपाटी में मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित शख्स को जिला चिकित्सालय उमरिया ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच उपरांत उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान महिपाल सिंह मरकाम के रूप में हुई है।महिला एवं विकास कार्यालय उमरिया में मृतक सामाजिक कार्यकर्ता के पद पर संविदा नौकरी कर रहा था।मृतक डिंडोरी जिले का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि मृतक महिपाल सिंह के 2 बच्चे है।पत्नी बच्चों समेत काफी दिन से डिंडोरी में रह रही थी।

सिविल सर्जन उमरिया डॉक्टर के सी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिपाल सिंह की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।आज सुबह शव का पीएम उपरांत डिंडौरी भेजने का प्रबंध विभाग के अधिकारियों की मदद से किया जा रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज