Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का छत-विछत शव

Author Picture
Editor
Sep 2, 2025 9:42 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के इंदवार थानांतर्गत अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम महरोई के पास आज 2 सितंबर की सुबह 4 बजे रेलवे के कर्मचारियों ने कटनी चोपन रेलखंड के पोल क्रमांक 1143/39 km के पास युवक और युवती का छत विछत शव देखा।

उक्त घटना की जानकारी पर अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुँची पंचनामा उपरांत शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर शिनाख्ती के प्रयास किए गए।जिसमे पता चला की ये दोनों युवक और युवती बीते 2 दिनों से महरोईं रेलवे स्टेशन के पास घूमते हुए देखे गए है। दोनों मृतकों की पहचान भरत कोल पिता अशोक कोल उम्र 21 वर्ष लड़की करिश्मा कोल पिता हल्के कोल उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खेरवा ग्राम पंचायत टिकुरी जनपद पंचायत मानपुर जिला उमरिया के रूप में हुई है।

पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टिक यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज