Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Dindori News: इलेक्शन मॉड में कांग्रेस डिंडौरी फ़तह करने बनी रणनीति राजेन्द्र गुप्ता को बनाया संगठन मंत्री

Author Picture
Editor
Jan 14, 2023 3:44 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Dindori News:  “नया साल, नई सरकार” के नारे के  साथ आत्मविश्वास से लबरेज़ कांग्रेस सूबे की सत्ता को हासिल करने के लिए जी जान से जुटी है. पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी चीफ कमलनाथ संगठन के सहारे हर हाल में सरकार बनाना चाहते हैं.इसी कड़ी में अब जिलों के लिए संगठन मंत्री मनोनीत किए गए हैं.

जो जिला प्रभारियों के साथ तालमेल बनाकर चुनावी साल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे. महाकौशल के आदिवासी बहुल जिले डिंडौरी के लिए तेज़ तर्रार व जुझारू नेता राजेन्द्र गुप्ता को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है. शहपुरा विधायक भूपेन्द्र सिंह मरावी की सिफारिश पर राजेन्द्र गुप्ता को संगठन मंत्री मनोनीत किए जाने से डिंडौरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है.

संगठन को बल मिलेगा  – कदीर सोनी

डिंडौरी के कदीर सोनी ने राजेन्द्र गुप्ता को संगठन मंत्री बनाए जाने का स्वागत किया है.उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इस नियुक्ति के माध्यम से यह साबित किया है कि किस तरह ऊर्जावान नेताओं व कार्यकर्ताओं का पार्टी के हित में उपयोग किया जाता है. निश्चित रूप से हम नवनियुक्त संगठन मंत्री के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कांग्रेस को मजबूत करने हर संभव मेहनत करेंगे.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज