Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

झोलाछाप डॉक्टर के ईलाज से हुई मरीज की मौत पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्यवाही

Author Picture
खबरीलाल Desk
Sep 28, 2025 5:29 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ग्वालियर में झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने पहुंचे एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जहां मृतक युवक के परिजनों डॉक्टर के ऊपर आरोप लगाते हुए मृतक को गलत दवाई देने की बात कही है। जिससे उसकी मौत हुई हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए मृतक युवक का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत सही वजह सामने आ पाएगी वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे को कार्रवाई की जाएगी।

दरहसल ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपूरा स्थित राधा कॉलोनी के रहने वाले 35 वर्षीय संदीप रजक प्राइवेट जॉब करते थे संदीप रजक पेट में गैस बनने के चलते वह गदाईपुर स्थित भावना चिकित्सालय पर इलाज करने पहुंचे थे जहां डॉक्टर ने उन्हें एक इंजेक्शन लगा दिया लेकिन घर पहुंचते ही संदीप की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने भावना चिकित्सालय के डॉक्टर को बुलाया डॉक्टर संदीप को देखना उसके घर नहीं पहुंचा।जब संदीप की हालत बिगडती देख उसके परिजन उसे JAH अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन जहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पर हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप के शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का आरोप है कि भावना चिकित्सालय के डॉक्टर के द्वारा उन्हें गलत दवाई दी गई थी जिसके कारण संदीप की मौत हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वज़ह स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आंगे की कार्रवाई की जाएगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज