Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बैतूल में भी कफ सीरप पीने से 2 मासूमों की हुई मौत

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 5, 2025 12:18 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

छिंदवाड़ा में 10 बच्चों की मौत के बाद में अब दो बच्चों की मौत का मामला छिंदवाड़ा की सीमावर्ती जिले बैतूल से आ रहा है। बैतूल जिले के आमला ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के द्वारा इस मामले की जानकारी दी गई है बताया जा रहा है ग्राम जमुना बिछुआ निवासी ढाई साल की गर्वित और ग्राम कलमेश्वर निवासी 4 साल के कबीर यादव की कब सिरप के पीने से मौत हुई है।

इन दोनों बच्चों का इलाज भी छिंदवाड़ा जिले के परासिया निवासी डॉक्टर प्रवीण सोनी के द्वारा किया गया था। कफ सिरप पीने के बाद जब बच्चों के हाथ बिगड़ी तो उन्हें अलग-अलग भोपाल इलाज के लिए भेजा गया। बता जरा की दोनों बच्चों की हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई है बताया जा रहा है कबीर की मौत 8 सितंबर को हुई है वहीं गर्वित की मौत 1 अक्टूबर को हुई है।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के द्वारा दोनों बच्चों की केस हिस्ट्री को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। बैतूल जिले के यह दोनों गांव छिंदवाड़ा के कम भारती क्षेत्र में आते हैं और इलाज और अन्य जरूरत के लिए ग्रामीण छिंदवाड़ा ही अक्सर जाते हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज