Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : ड्राइवर को रूम में कैद कर ले उड़े जेसीबी

Author Picture
Editor
Jan 16, 2023 1:40 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र में 13 – 14 जनवरी 2023 की दरमियानी रात समनापुर स्थित एक लॉज के सामने खड़ी JCB मशीन चोरी का बड़ा मामला सामने आया है, पुलिस की तत्परता से जेसीबी सहित चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार हो गये है वही तीन आरोपित मोके का लाभ लेकर फरार होने में कामयाब हो गये है, जिनकी तलाश में एसपी संजय सिंह द्वारा गठित एसआईटी की टीम तलाश में जुटी है।

घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह द्वारा बताया गया की 14 जनवरी को फरियादी बबलू सिंह मरावी निवासी ग्राम बसनिया थाना भुआ बिछिया जिला मंडला ने थाना समनापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि में बबलू सिंह जेसीबी मशीन का चालक हू, हवन राजपूत की जेसीबी क्रमांक एम 51 डीए 0311 को चलाता हु, ग्राम समनापुर में लगभग 12 एकड़ जमीन पर काम करने के लिए आया था जेसीबी मशीन को शिवालय लॉज समनापुर के सामने खड़ी कर व लॉक कर चाबी को अपने पास रखी अपने कमरे में सोने चला गया था, 14 जनवरी को सुबह करीब 6 बजे सोकर उठे तो देखे कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर मैनेजर के द्वारा दरवाजा खोला बाहर निकलकर देखे तो जेसीबी मशीन गायब थी ।

जानकारी मालिक सहित थाना समनापुर में की पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पतासाजी की गई तब जानकारी लगाने से जेसीबी मशीन का कवर्धा की और ले जाये जाने की जानकारी लगी पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर जेसीबी सहित दो आरोपितों को हिरासत में लिया वही तीन आरोपित मौके का फायदा उठा भागने में सफल हो गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि शीघ्र तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज