Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जंगल में महिला को उठा ले गया भालू घण्टों जमा रहा शव के पास केशवाही मे हड़कंप

Author Picture
Editor
Oct 31, 2025 8:31 AM IST

[inb_subtitle]

जंगल में महिला को उठा ले गया भालू घण्टों जमा रहा शव के पास केशवाही मे हड़कंप
— जंगल में महिला को उठा ले गया भालू घण्टों जमा रहा शव के पास केशवाही मे हड़कंप

—Advertisement—

MP News : आए दिन आम ग्रामीण जन हिंसक वन्यजीवों के निशाने पर आ जाते हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के दक्षिण वन मंडल शहडोल के केशवाही वन परिक्षेत्र, ग्राम मझटोलिया का है,जहाँ 30 अक्टूबर की शाम जंगल मवेशी चराने गई महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। और उसे उठाकर जंगल की ओर खींच कर ले गया।

महिला जब अपने घर समय पर नहीं पहुंची तब उसकी तलाश शुरू हुई। लेकिन जब ग्रामीण लाठी और ट्रांस लेकर के जंगल पहुंचे तो नजारा बड़ा भयावह था। भालू रक्त रंजित महिला के शव के आसपास इर्द-गिर्द घूम रहा था।

फॉरेस्ट के कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पास टॉर्च,जलती हुई मशालें और लाठी डंडे थे। घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के द्वारा जब जोर-जोर से हल्ला किया गया तब जाकर के भालू ने शव को छोड़ा।

घटना में गुड्डी बाई यादव की मौत हो गई है। आपको बता दें कि केशवाही क्षेत्र के रिहायशी इलाके में भालुओं का लगातार मूवमेंट बना रहता है।उक्त घटना के बाद गाँव मे दहशत का माहौल है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज