Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Road Accident Umaria : जिसके साथ खाई थी जीने मरने की कसम उसी के सामने सड़क दुर्घटना में तोड़ दिया दम

Author Picture
Editor
Nov 16, 2025 5:57 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Road Accident Umaria :उमरिया जिले के नौरोज़ाबाद थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर हुए सड़क हादसे में मैहर जिले के सरला नगर निवासी युवती की आज मौत हो गई है।युवती की पहचान कुमकुम सोनी पिता रावेंद्र सोनी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बस से चलकर सरलानगर से उमरिया पहुँची थी।उमरिया से अनूपपुर निवासी सत्यप्रकाश सोनी के साथ बाइक में सवार होकर उमरिया से ग्राम पिनौरा किसी रिस्तेदार के घर जा रही थी,तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बन्ना नाला के पास आज अपरान्ह 3 से 3:30 बजे के बीच पीछे से किसी बल्कर ट्रक ने ठोकर मार थी।

ठोकर इतनी जबरजस्त थी कि कुमकुम सोनी सिर के बल सड़क पर गिरी और सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही कुमकुम ने दम तोड़ दिया।

बताया तो यह भी जा रहा है कि मृतिका कुमकुम सोनी और सत्यप्रकाश जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे थे,लेकिन इस हृदयविदारक घटना में उक्त युवक के सामने की कुमकुम ने तड़प कर दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पिनौरा निवासी रिस्तेदार मौके पर पहुँचे।नौरोजाबाद टीआई बालेंद्र शर्मा के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को नौरोजाबाद के एसईसीएल रीजनल अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रख दिया है।बल्कर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वाहन को थाने में खड़ा करा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतिका कुमकुम सोनी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज