सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क किनारे पलटे हुए ट्रक में रुचि स्टार सोयाबीन तेल के तेल पूछ सड़क किनारे पड़े हुए है,और ग्रामीण उन्हें उठाकर ले जाने में व्यस्त है।
पूरा मामला मंडला ज़िले के बिछिया थाना अंतर्गत बिछिया डिंडोरी मार्ग में ग्राम घुटास के पास का है,जहाँ तेल पाउच से भरा एक ट्रक पलट गया जिसके बाद स्थानीय लोगों में ट्रक में भरे तेल पाउच को लूटने की होड़ मच गई स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने ने लोगों को समझाइश देकर ट्रक में लदा तेल पाउच की लूट रोकी।
मिली जानकारी के अनुसार रुचि स्टार सोयाबीन आयल से भरा ट्रक नागपुर से डिंडौरी जा रहा था। बिछिया थाना अंतर्गत कलारिचका घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके बाद तेल की लूट मच गई।










