Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

वैलेंटाइन डे के दिन पिट गए भाई और बहन जाने पूरा मामला

Author Picture
Editor
Feb 14, 2023 3:11 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

आज वैलेंटाइन डे के दिन उज्जैन के टावर चौक में भाई बहन के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है । जिसमें खिचड़ी संचालक ने दोनों भाई बहन के साथ मारपीट की है । जिसके बाद लड़की ने ठेले पर पूरा गुस्सा निकाल दिया । घायल अमृता के घर पर दीपक शेखावत की पत्नी ने कुछ दिन पूर्व मारपीट भी की थी । जिसकी शिकायत इंदौर के थाने में दर्ज करवाई गई है आज फोन लगाने को लेकर दोनों भाई बहन दीपक शेखावत से चर्चा करने आए थे इसी दौरान मारपीट की यह घटना हो गई ।

उज्जैन के टॉवर चौराहे पर खिचड़ी का ठेला लगाने वाले दीपक शेखावत ने अपने साथियों सहित वहाँ पहँचे भाई – बहन के साथ मारपीट कर दी । मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे दीपक शेखावत से इंदौर के परदेशी पूरा क्षेत्र से आई अमृता यादव और रोहित यादव बातचीत कर रहे थे । इस दौरान दोनों के बीच विवाद बड़ा जिसके बाद खिचडी संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाई बहन को लाठी डंडे से घायल कर दिया और इनके बीच जमकर मारपीट हुई । ताबड़तोड़ हुई इस मारपीट की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वहाँ लोगों का जमावाड़ा लग गया । वीडियो में खिचड़ी संचालक अपने साथियों से दोनो भाई बहन को मारने की बात करते दिखाई दे रहा है । इंदौर से आई युवती अमृता यादव में बताया कि पूर्व में दिलीप शेखावत अपनी दूसरी पत्नी को मेरे खिलाफ भड़काता है कि अमृता बार-बार फोन लगाती है, जिसको लेकर उसकी पत्नी ने इंदौर में आकर मारपीट की थी इसी बात को लेकर चर्चा करने के लिए हम उज्जैन आए थे लेकिन दिलीप शेखावत ने अपने साथियों के साथ हमारे साथ मारपीट कर दी जिसमें मेरा भाई और में घायल हुई हूँ ।

मारपीट के बाद युवक और युवती ने दिलीप शेखावत का खिचड़ी का ठेला और अन्य सामग्री में जमकर तोड़फोड़ कर दी । कुछ ही देर में पुलिस वहाँ पहुँची । दोनों घायल भाई बहन लहूलुहान हालत में उज्जैन के माधव नगर थाने में प्रकरण दर्ज करवाने के लिए पहुंचे ।उज्जैन पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया है । माधव नगर थाना पुलिस ने एक खिचड़ी संचालक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज