Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नलजल योजना पर विधायक ने खड़े कर दिए सवाल लगाए भ्रस्ट्राचार के आरोप

Author Picture
Editor
Apr 10, 2023 1:48 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नलजल योजना आज लोगो के लिए कारगर साबित हो रही है तो सीधी जिले में जगह जगह फूटी पाइप लाइन की वजह से रोजाना हजारों लीटर पानी सड़को में बहने को मजबूर तो वही सत्ता पक्ष  भाजपा के वरिष्ठ विधायक केदारनाथ शुक्ल ने शहरीय क्षेत्र की फटी पाइप लाइन को दुर्भाग्यपूर्ण कहा व संबधित अधिकारियों से बात कर कार्यवाही की    की बात तो दूसरी तरफ विपक्ष में नगरपालिका पर सत्ता अशीन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने भाजपा पर पूर्ब के दिनों बिछाई गई गुणवक्ता विहीन पाइप लाइन बता साधा निशाना ।

सीधी जिले में नलजल योजना अभी ठीक तरीके से पूर्ण नही हो पाई तो दूसरी तरफ अब गर्मियों के दिन सामने है लगातार जिले का जल स्तर दिन ब दिन  घटता जा रहा है तो दूरी तरफ नगरपालिका का लापरवाह रवैया दिखाई दे रहा है शहर में जहां जहां पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है लेकिन ठेकेदार की मनमानी व पाइप की क्वालिटी गुणवत्ता विहीन होने से जगह जगह पानी हजारों लीटर रोजाना बर्बाद हो नालियों में बहता जा रहा है नगरपालिका द्वारा लोगो की शिकायत पर भी पहल नही की जा रही है जिसका खामियाजा रोजाना हजारो लीटर पानी बर्बाद हो नालियों में बहता जा रहा है लेकिन नगरपालिका में कई ऐसे वार्ड है जहां आज भी टैंकर द्वारा पानी की सप्लाई की जा रही है ।

प्रदेश सरकार की महत्वपुर्ण योजना के सम्बंध में स्थानीय वरिष्ठ विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ल की माने तो आप लोगो को धन्यबाद, राष्ट्रीय महत्व का प्रश्न उठाया है जल का संरक्षण करना हमारी नीति है क्या कारण है पानी बह रहा है मरम्मत नही हो रही है अगर ऐसा है तो दुर्भाग्यपूर्ण है अधिकारियों से बात करूंगा जल्दी दुरुस्त होना चाहिए,अगर गुणवक्ता विहीन पाइप है इसकी जांच होगी और कार्यवाही होगी ।

तो वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की माने तो नगर सरकार कांग्रेस की है भाजपा सरकार के कर्मचारी कार्य नही करते,जनता त्रस्त है कर्मचारी अंगद की तरह पैर जमाये सालों से बैठे है,प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनते ही स्थित ठीक हो जाएगी नगर सरकार ठीक से चलेगी,नल जल योजना के कार्य की जांच होगी जांच में दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की बात कह रहे है 

बहरहाल आगामी दिनों में चुनाव होने है नगरपालिका में कांग्रेस की सरकार है लेकिन नगरपालिका स्वछता,नलजल योजना,जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर नही दिखाई दे रही है नगर सरकार द्वारा चुनाव में किये गए वादों पर कितना अमल कर रही है यह  सड़को में बह रहे हजारों लीटर पानी से अंदाजा लगा सकते है अब जिम्मेदार अधिकारी क्या रुख अपनाते है यह देखना मुनाशिब होगा.

Article By Dharmendra Sahu

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज