Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Election 2023: कांग्रेस इन सीटों पर 5 माह पहले उतार देगी प्रत्याशी

Author Picture
Editor
Apr 12, 2023 9:53 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

एमपी में आगामी विधानसभा चुनाव (MP election 2023) की तैयारियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें की मप्र में विधानसभा का कार्यकाल 7 दिसंबर 2023 को समाप्त होगा। एक तरफ बीजेपी राज्य में कार्यक्रमों और योजनाओं की घोषणा कर रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पहले से ही उम्मीदवारों पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि जून में ही कांग्रेस के टिकट का ऐलान हो जाएगा। कांग्रेस चुनाव से करीब 5 महीने पहले टिकट जारी करने की तैयारी कर रही है।

राज्य में कांग्रेस के सत्ता में खोने  के बाद इस बार वह पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश करेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रत्याशियों को टिकट देने का फॉर्मूला भी बना लिया है। राजनितिक गलियारों से ऐसी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि लगातार हारने वाली सीटों की घोषणा पहले की जाएगी। कांग्रेस जून में करीब 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने 17 अप्रैल को बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में अंतिम रणनीति तैयार की जाएगी।

40 सीटों पर इस माह बन सकती है सहमति

इसी महीने राज्य में करीब 40 सीटों पर सहमति बन जाएगी। 5 महीने पहले टिकट मिलने से उम्मीदवार को काफी समय मिल जाएगा। लोगों के बीच काम करने का समय मिलेगा। कांग्रेस का मानना ​​है कि 5 महीने पहले टिकट देकर बीजेपी से सीट छीनी जा सकती है.

हारी हुई सीटों पर रहेगा मुख्य फोकस

कांग्रेस ने खोई हुई सीटों पर दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। कमलनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तक हारी हुई सीटों का दौरा कर रहे हैं. दिग्विजय ने मंडल सेक्टर की बैठक मोर्चा प्रकोष्ठों पर फोकस किया है। कमलनाथ भाजपा के गढ़ में सेंध लगाकर जनसभा और कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रहे हैं. कांग्रेस के दिग्गज नेता बीजेपी के गढ़ों में कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जगाने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : शिवराज की भांजियों को अकेले ले जाकर सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य ने की आश्लील हरकत

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज