Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

राजीमना करने के लिए किशोर को किया जा रहा था प्रताड़ित खा लिया जहर

Author Picture
Editor
Aug 16, 2023 9:29 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

एमपी के सागर जिले में अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में राजीनामा को लेकर प्रताड़ना से परेशान बच्चे ने खाया कीटनाशक। आरोपी आये दिन करता था मारपीट। पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप।

यह भी पढ़ें :  चित्रकूट के विश्व विख्यात नेत्र चिकित्सा संस्थान में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सागर जिले में अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में राजीनामा को लेकर प्रताड़ना से परेशान बच्चे ने खाया कीटनाशक। आरोपी आये दिन करता था मारपीट। पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप। मामला खुरई तहसील के गढ़ौला जागीर गांव का बताया जा रहा है। एक 13 वर्षीय बच्चे ने गांव के एक आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर कीटनाशक खाकर आत्म हत्या का प्रयास किया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें :  शहर में चहुमुखी होगा विकास -नगर पालिका अध्यक्ष

दरअसल वर्ष 2018 में गढ़ौला जागीर के चाली खंगार नाम के एक 23 वर्षीय युवक ने उस समय 8 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी चाली आये दिन पीड़ित बच्चे को स्कूल से आते जाते समय मारपीट कर गाली गलौच करता और जान से मारने की धमकी देता था। इस बात की शिकायत बच्चे और उसके पिता ने कई बार पुलिस अधिकारियों से की।

यह भी पढ़ें :  रिश्तों का कत्ल : पिता ने बेटे पर किए कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार हुई मौत

थाना प्रभारी,एसडीओपी सहित एसपी को कई आवेदन देने के बाद भी आरोपी पर कोई कार्यवाई नहीं की गई। एक बार आरोपी द्वारा परेशान करने का बच्चा वीडिया बना रहा था तो मारपीट कर मोबाईल तोड़ दिया। स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चे का चयन स्कूल में भाषण देने को लेकर चयन हुआ था। लेकिन 3 दिन पहले ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे डर के कारण परिजनों ने बच्चे को स्कूल नहीं भेजा। आखिरकार बच्चे ने बार बार की प्रताड़ना से परेषान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें :  देखिए वीडियो चिल्लाते रह गए बचा लो यार … बचा लो यार और देखते ही देखते डूब गए 3 युवक

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज