Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Sehore News: सलकनपुर माँ बिजयासन में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल,पैसों की 5 से 7 बोरी में रखे लाखों रुपए किए पार

Author Picture
Editor
Nov 15, 2022 8:59 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सीहोर। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर माँ बिजयासन मंदिर में देर रात नकाबपोश अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर के पिछले गेट का ताला तोड़कर स्ट्रांग रूम में रखें लगभग 10 लाख रुपया बोरी में भरे रखे थे जितने से लगभग 5 से 7 बोरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर फरार हो गए।

सुबह मंदिर के पुजारी लगभग 4:30 बजे जैसे ही मंदिर में पूजा अर्चना हेतु मंदिर के गेट पर पहुंचे तो स्ट्रांग रूम का और पिछले गेट का ताला टूटा हुआ देखा तो पुजारी द्वारा तत्काल पुलिस प्रशासन मंदिर प्रशासन को तत्काल सूचना दी जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी तत्काल घटनास्थल पर मय पुलिस बल के पहुंचे मंदिर परिसर का मुआयना किया, फिंगर एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की गई सीसी टीवी कैमरे मैं दो नकाबपोश ताला तोड़कर नोटों से भरी बोरिया ले जाते हुए देखे गये।

चोरों द्वारा मंदिर के पिछले दरवाजे पर एक बोरी, दूसरी बोरी रोप वे के बाजू में नोटों से भरी छोड़ गए। मंदिर परिसर में हुई चोरी के संबंध में भोपाल रेंज के आई जी इरशाद बली ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सलकनपुर मंदिर प्रदेश के विशेष मंदिरों में गिना जाता है यहां पर एस ए एफ पुलिस की 1/4, की गार्ड की ड्यूटी हमेशा रात को रहती थी इसके बावजूद मंदिर में चोरी हो जाना ड्यूटी पर तैनात गार्डों की लापरवाही देखने को मिली। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज