Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सेन्ट जोसेफ स्कूल की वेन पलटी आधा दर्जन से अधिक बच्चे थे सवार 

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 25, 2024 9:48 AM IST

[inb_subtitle]

सेन्ट जोसेफ स्कूल की वेन पलटी आधा दर्जन से अधिक बच्चे थे सवार 
— MP news

—Advertisement—

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे प्राइवेट बस स्टैण्ड सागर के पास स्कूली बच्चों से भरी मारुति वेन पलट गई। वेन में सेन्ट जोसेफ कॉन्वेंट हा.से. स्कूल के आधा दर्जन से अधिक बच्चे थे। उनमें से कुछ बच्चों के सिर व मुंह में चोट आई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये वेन आनंद श्री होटल के बाजू वाली घाटी से नीचे की तरफ आई और रोड क्रॉस कर सीधे सामने खुले नाले में जाकर पलट गई। 

उसके चारों पहिए ऊपर हो गए।पास में पान की दुकान पर कुछ लोग खड़े थे। उन्होंने तत्काल दौड़कर वेन से बच्चों को बाहर निकाला। वेन चलाने वाले ड्राइवर का कहना था कि ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ। घायल बच्ची को परिजन अस्पताल ले गए हैं। ये सभी बच्चे शनीचरी, शुक्रवारी, तिलकगंज और कृष्णगंज वार्ड के बताए जाते हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज