Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gwalior Hit & Run : सड़क किनारे खड़ी बाइक को थार चालाक ने रौंदा माँ-बेटी की मौत 

Author Picture
Correspondent
Jun 21, 2025 6:05 PM IST

[inb_subtitle]

Gwalior Hit & Run : सड़क किनारे खड़ी बाइक को थार चालाक ने रौंदा माँ-बेटी की मौत 
— Gwalior Hit & Run : सड़क किनारे खड़ी बाइक को थार चालाक ने रौंदा माँ-बेटी की मौत Gwalior Hit & Run : सड़क किनारे खड़ी बाइक को थार चालाक ने रौंदा माँ-बेटी की मौत 

—Advertisement—

Gwalior Hit & Run : ग्वालियर में Hit & Run का मामला सामने आया है, बीती देर रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक में टककर मार दी जिसमें बाइक  सवार मां-बेटी की मौत हो गई है, जबकि बेटा घायल हो गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया था।जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती किया है। पुलिस ने दोनों शवों को डेड हाउस पहुंचा कर घटना की जांच शुरू कर दी है। थार जीप पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है।

मेरी सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में थार वाले ने मारी है टक्कर : संजय 

घटना बीती रात मोतीझील के पास बदनापुरा मोड़ की है। निम्बाजी की खोह निवासी सोनू उर्फ़ संजय कुशवाह अपनी बहन गौरी और मां गौरी कुशवाह के साथ सौजना तिघरा गांव निवासी अपने मामा के घर जा रहा था। तभी मोतीझील की ओर आ रही थार के चालक ने तेज रफ्तार में आते हुए पीछे से बाइक मे टक्कर मार दी।बाइक में टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार तीनों हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। संजय ने मीडिया से बात करती है बताया कि हम तीनों लोग डीलक्स बाइक से अपने मामा के घर जा रहे थे. मैं पेट्रोल डलवाने के लिए सड़क के किनारे बाइक का इंडिकेटर ऑन करके खड़ा हुआ था.तभी पीछे से मेरी खड़ी गाड़ी में थार गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी है.संजय ने बताया कि गाड़ी बहुत ही तेज गति मेंथी. इस घटना में मेरी मां और मेरी बड़ी बहन की मौत हो गई है.

मामले में पुलिस कार्यवाही जारी है – निरंजन शर्मा ASP ग्वालियर

निरंजन शर्मा ASP ग्वालियर ने बताया कि घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां सिर में गंभीर चोट लगने से गौरा देवी और उसकी बेटी की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टक्कर मारकर भागी थार जीप का पता लगाने के लिए  घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोस के व्यक्ति से विवाद चल रहा था, उन्हें आशंका है कि उनके द्वारा ही यह घटना कराई गई है, फिलहाल बहोड़ा पुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज