Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया में बदला स्कूल का समय कलेक्टर उमरिया ने जारी किए आदेश

Author Picture
Editor
Nov 16, 2025 5:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : बीते एक सप्ताह से उमरिया जिले में लगातार तापमान की गिरावट को देखते हुए कलेक्टर उमरिया के द्वारा प्री प्राइमरी से लेकर के आठवीं तक के विद्यार्थियों विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है।

क्या लिखा है आदेश में

उमरिया जिले में शीत ऋतु के प्रभाव से तापमान में अचानक आयी गिरावट तथा शीत लहर व प्रातः काल अत्यधिक शर्दी व ठंड होने के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये उमरिया जिला अंतर्गत प्रातः पाली में संचालित होने वाली समस्त शासकीय/अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत प्री-प्रायमरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र/छात्राओं के लिये विद्यालय संचालन का समय दिनांक 17.11.2025 से आगामी आदेश तक प्रातः 09:00 बजे से नियत किया जाता है।

यह आदेश उमरिया जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/केन्द्रीय विद्यालय /सी.बी.एस.ई./एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के केवल विद्यार्थियों के लिये लागू होगा, समस्त शिक्षक निर्धारित समय से विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालयीन कार्य संपादित करेंगे।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज