Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

एक के बाद एक 4 बाइक में घुसकर बैठ गया कोबरा

Author Picture
Editor
Mar 26, 2023 10:45 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

खड़ी बाइक में अगर कोबरा छिप कर बैठ जाए औए आप बाइक में सवार हो जाएं तो भला क्या होगा,सुनकर आपका मन सिहर गया होगा लेकिन एक ऐसा मामला मध्य-प्रदेश के खरगोन में एक निजी अस्पताल के सामने से आया है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगें,दरअसल विषैले कोबरे ने ऐसा आतंक मचाया की जिनसे भी यह नजारा देखा वो कभी भी अपनी बाइक को बिना हिलाए डुलाए बाइक में नही बैठेगा।

यह भी पढ़ें : 6 साल से गुमशुदा मनीष घर लौटा

एक के बाद एक 4 बाइक में घुसा कोबरा। एक बाइक से निकला और तेज रफ्तार से दूसरी बाइक में घुस गया। अस्पताल के सामने अपनी-अपनी बाइक हटाकर भागे बाइक सवार। बाइक मालिक हैरान परेशान हुए और कई लोग वीडियो बनाते रहे। ये अजीबोगरीब मामला करीब 4 घंटे से ज्यादा चला।

खरगोन शहर के सनावद रोड़ स्थित एक निजी हॉस्पिटल के सामने एक अजीबो गरीबों घटना देखने को मिली। जहां अस्पताल परिसर के बाहर खड़ी चार अलग अलग बाइक में कोबरा सांप घुस गया। इस दौरान जहरीला सांप एक बाईक के हैंडल पर फन फैलाकर बैठ गया। जब लोगो ने इस सांप को भगाने की कोशिश की तो वहीं पर पास खड़ी एक-एक कर चार अलग अलग बाइक में ये सांप घुस गया। एक बाईक से निकल कर दूसरी, तीसरी और फिर चौथी बाइक में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें : लव जेहाद : पूछताछ में राहुल निकला आमिर

बाईक में घुसे सांप को निकालने के लिए लोगों ने तरह तरह के जतन करना शुरू कर दिए। कोई अगरबत्ती का धुआं करने लगा तो किसी ने पाने पेंचिस से नट खोलना शुरू कर दिए, तो किसी ने बाईक को ही गिरा दी। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद ये सांप निकला तो फिर से दूसरी बाईक में जाकर घुस गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद इस सांप को बाहर निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें 

Artical by आदित्य

follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज