Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : कार्य में लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

Author Picture
Editor
Apr 1, 2023 8:57 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू यादव आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 नगर परिषद चंदिया को 21 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आयोजित आयोजित शिविर  में नगर परिषद चंदिया के वार्ड क्रमांक 10 में कैंप सहयोगी के नियत कर्तव्यों के निर्वहन का दायित्व सौंपा गया था। जिसमें उनके द्वारा लापरवाही बरती गई। साथ ही एमआईएस पोर्टल की रिपोर्ट अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र विगत 15 दिवस से बंद हो पाया गया।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए 05 आरोपी गिरफ़्तार।

इस संबंध में 29 मार्च को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में 31 मार्च को दौलत सिंह मरावी कार्यालयीन भृत्य उपस्थित हुए , परंतु संजू यादव आंगनबाड़ी केंद्र से अनुपस्थित पाई गई। दूरभाष पर संपर्क करने पर संजू यादव द्वारा भ्रामक जानकारी देते हुए एक बार चंदिया तथा दूसरी बार चंदिया से बाहर होना बताया गया। जिससे स्पष्ट होता है आप अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील नही है। जिस पर संजू यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 नगर परिषद चंदिया की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। यह आदेष तत्काल प्रभावशील हो गया है।

यह भी पढ़ें : एमपी के उमरिया में फूटा धर्मपरिवर्तन का भांडा, पीड़ितों की जुबानी सुन काप जाएगी आपकी रूह

Artical by आदित्य

Follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज