Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

भगवा रंग में रंगे नजर आए टीई नौरोजाबाद अपने हाथों से परोस कर अतिथियों को खिलाया प्रसाद

Author Picture
Editor
Apr 6, 2023 7:31 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

हनुमान जयंती के अवसर पर पूरा जिला अंजनी नंदन की भक्ति में नजर आया कही अखंड मानस पाठ कही संकीर्तन तो कही भंडारे का आयोजन पूरे उमरिया जिलों के देवालयों में भक्ति के रंग में लोग डूबे नजर आये वही जिले के कई थानों में भी सुन्दरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया कोतवाली थाना सहित जिले की कोयलांचल नगरी नौरोजाबाद का थाना भी भक्तिमय हो उठा.

Photo Source : Social Media

वही कार्यक्रम के दौरान उमरिया जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा सहित एसडीओपी डॉ जितेन्द्र सिंह जाट,पाली टीई रामकुमार धारिया सहित नगर के नागरिक भी कार्यक्रम में पहुचे. थाना परिसर में सुबह से ही सुंदरकांड का पाठ जारी था, समापन के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया.

वैसे तो  सामान्य जीवन जीने वाला आम आदमी थाना परिसर से कोई इत्तेफाक नही रखता,थाना से अगर किसी सामान्य कारणों से बुलावा आ जाए तो आम आदमी के हाथ पाँव फूल जाते हैं,लेकिन नौरोजाबाद थाना प्रभारी एक ओर जहा तेज तर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं वही सोशल पुलिसिंग की नीव को भी ऐसे तमाम आयोजनों के माध्यम से मजबूत करते हैं जिससे कोई आम आदमी भी थाना परिसर में आने से वर्तमान में जरा भी नही हिचकिचाहट रखता. आज इसी ही नायाब तस्वीर टीआई डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने पेश की.

Photo Source : Social Media

दरअसल हनुमानलला की जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में टीई डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वय कमान संभाल ली और प्रसाद का वितरण करने लगे.वर्तमान में अपराध के बदलते स्वरुप और पुलिस और आमजन के बीच संबधों की मिशाल के रूप में उभरे टीआई ज्ञानेंद्र सिंह की इस तस्वीर को देखकर लोग उनकी सरलता और सहजता के कायल हो गए.

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज