Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

PM Modi से मिली 12 वर्ष की उम्र में 12 वीं पास करने वाली तनिष्का सुजीत

Author Picture
Editor
Apr 12, 2023 1:06 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सिर्फ 11 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा और 12 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास कर कीर्तिमान रच चुकी इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का सुजीत को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर मिला। प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने तनिष्का से बातचीत की और उन्हें पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती है जिस पर तनिष्का ने जवाब दिया कि वह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनना चाहती है। प्रधानमंत्री ने इंदौर की होनहार बेटी का हौसला बढ़ाया और सुप्रीम कोर्ट विज़िट करने का सुझाव भी दिया।

Source : Social Media

प्रधानमंत्री मोदी ने तनिष्का से पूछा कि वह पढ़ने के लिए विदेश क्यों जाना चाहती है जिस पर पर तनिष्का ने जवाब दिया कि वो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के बारे में पढ़ाई करना चाहती है ताकि एक बेहतर जज साबित हो सकें।

 प्रधानमंत्री ने तनिष्का से पूछा कि वह डिजिटल फील्ड में क्या करती है, तनिष्का ने बताया कि वह भारत के बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में अर्ली कोडर का खिताब जीत चुकी है जिस प्रधानमंत्री काफी खुश हुए और तनिष्का की तारीफ की। पीएम ने सांसद श्री शंकर लालवानी से कहा कि वह इंदौर की होनहार बेटी का ध्यान रखें और इसे आगे बढ़ने में हरसंभव योगदान दें। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान तनिष्का की मां अनुभा अवस्थी, सांसद शंकर लालवानी एवं मयूर सेठी उपस्थित थे।

 तनिष्का इंदौर की प्रतिभाशाली एवं होनहार बेटी है। कोरोना के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया लेकिन इसके बाद भी हौसला नहीं हारा और फिलहाल वह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही है और मात्र 15 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट बन जाएगी।

Source : Social Media

 प्रधानमंत्री से मुलाकात में सांसद शंकर लालवानी ने अहम भूमिका निभाई। सांसद शंकर लालवानी इसके पहले भी कई बार तनिष्का को सपोर्ट कर चुके हैं और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एडमिशन में भी उनकी भूमिका रही है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि तनिष्का एक अद्भुत बच्ची है और पूरे विश्व में भारत का एवं इंदौर का नाम रोशन कर सकती है। तनिष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी तो प्रधानमंत्री जी के कार्यालय में तनिष्का की उपलब्धियों के बारे में बताया जिसके बाद प्रधानमंत्री जी ने मुलाकात का समय दिया और यह सिर्फ तनिष्का के लिए ही नहीं बल्कि पूरे इंदौर के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें : शिवराज की भांजियों को अकेले ले जाकर सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य ने की आश्लील हरकत

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज