Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मुख्यमंत्री के निज सचिव ने एसपी को दिया शादी का कार्ड हुआ गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Feb 16, 2023 3:10 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निज सचिव होने का दावा करने वाला एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पहुँच चुका है,दरअसल दमोह में सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा बड़ी कार्यवाही कि गई है, कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे फर्जी आरोपी को पकड़ा है जो अपने आप को मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिँह चौहान का निज सचिव बताता था, जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिलते ही उसे दबोच लिया।

सुनिए एसपी दमोह की जुबानी

मामले मे जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि, आरोपी आकाश दुबे जो कि दमोह के सिविल वार्ड नंबर 3 मे रहता है, काफी दिनों से लोगो को झांसा दे रहा था, और बता रहा था कि, वह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव है इतना ही नहीं बल्कि उसने एक शादी समारोह के कार्ड में भी अपने के नाम के आगे खुद को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव लिख रखा था वही मामले की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

यही नही उक्त आरोपी युवक ने शादी का कार्ड जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को भी प्रेषित किया,मामला संदिग्ध लगने पर एसपी दमोह ने कोतवाली पुलिस को उक्त आरोपी से पूछताछ के निर्देश भी दिए गए और पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे हुए पुलिस अधीक्षक दमोह राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ 419 और 170 भादवि की धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज