Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bandhavgarh पहुँची ओलपिंक गेम्स कांस्य पदक विजेता शटलर Saina Nehwal,Tiger Chhota Bheem को देख दिया ये रिएक्शन

Author Picture
Sub Editor
Feb 19, 2024 1:32 PM IST

[inb_subtitle]

Bandhavgarh पहुँची ओलपिंक गेम्स कांस्य पदक विजेता शटलर Saina Nehwal,Tiger Chhota Bheem को देख दिया ये रिएक्शन
— Chhota Bheem with Saina Nehwal

—Advertisement—

विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में इन दिनों देश विदेश के पर्यटक बाघ दर्शन करने के लिए पहुँचते है। साथ ही देश की सेलिब्रिटीज की भी बांधवगढ़ पहली पसंद बना हुआ है। टाईगर स्टेट मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में अधिक बाघों की संख्या पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करती है।

ऐसी ही एक जानी मानी प्लेयर साइना नेहवाल बांधवगढ़ पहुँचीं जहाँ उन्होंने खितौली कोर ज़ोन में टाईगर सफारी के दौरान डोमिनेन्ट टाईगर छोटा भीम की साइटिंग भी की है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टाईगर छोटा भीम को वीडियो शेयर करते हुए साइना ने लिखा है कि “Hello Chota bheem ji nice to meet you”

आपको बता दें कि देश की सुप्रसिद्ध बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ओलंपिक गेम्स में पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, साइना ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

हरियाणा की शटलर साइना नेहवाल ने अपने करियर की शुरुआत बहुत पहले ही कर दी थी, जब साइना ने 2008 में BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीती थी। उसी साल उन्होंने पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई भी किया था, लेकिन लंदन 2012 में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की।

17 मार्च 1990 को जन्मी साइना नेहवाल ने अपने परिवार के हरियाणा से हैदराबाद चले जाने के बाद आठ साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उन्होंने खेलों को अधिक महत्व दिया क्योंकि वह वहां की स्थानीय भाषा से परिचित नहीं थीं और अपनी मां के सपने को पूरा करना चाहती थीं। आपको बता दें कि साइना की मां राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी थीं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज