Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bandhavgarh में बाघिन काटिवाह के किलर आई कांटेक्ट से फोटोग्राफर के हुए रोंगटे खड़े

Author Picture
Sub Editor
Jul 15, 2024 8:48 AM IST

[inb_subtitle]

Bandhavgarh में बाघिन काटिवाह के किलर आई कांटेक्ट से फोटोग्राफर के हुए रोंगटे खड़े
— In Bandhavgarh, the photographer got goosebumps due to the killer eye contact of tigress Kativah

—Advertisement—

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली कोर ज़ोन में पाई जाने वाली बाघिन काटिवाह का एक किलर लुक सामने आया है।

दरअसल आराम फरमा रही बाघिन काटिवाह इस लुक को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अपने कैमरे में कैद करने के लिए बाघिन की नजरों के ठीक पीछे अपनी जिप्सी में पोजीशन लेकर क्लिक कर ही रहे थे कि बाघिन ने अचानक बिना पलते पीछे की तरफ़ देखा। बाघिन काटिवाह और फोटोग्राफर के बीच हुए इस किलरआई कॉन्टेक्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।बाघिन काटिवाह के इस किलर आई कांटेक्ट से फोटोग्राफर के रोंगटे खड़े हो गए।

गौरतलब है कि जब पर्यटक जंगल में बाघों के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं तो उन पर्यटकों से बाघ अपने आप को कोई भी खतरा महसूस नहीं करते हैं। बाघ का कॉन्फिडेंस लेवल इतना हाई होता है कि सैलानियों की मौजूदगी में भी हुए अपने सामान्य तौर पर जंगल में जैसे विचरण करते हैं,साथ ही इसी रिदम में जंगल में आराम से अपने टेरिटरी में घूमते हुए देखे जा सकते हैं। इस तरह की तस्वीर काफी रेयर हैं। हर एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर की ख्वाहिश होती है कि उसके पास कुछ यूनीक कंटेंट हो।हालांकि बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में आने वाले पर्यटक या वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर को यहां के बाघ कभी भी मायूस होकर वापस नही जाने देते है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज