Tadoba-Andhari Tiger Reserve में Tigress Choti Madhu ने ब्लॉक कर दिया रास्ता - खबरीलाल.नेट
खबरीलाल
Shorts Videos Web Stories search

Tadoba-Andhari Tiger Reserve में Tigress Choti Madhu ने ब्लॉक कर दिया रास्ता

Editor

Tadoba-Andhari Tiger Reserve में Tigress Choti Madhu ने ब्लॉक कर दिया रास्ता
whatsapp

Tadoba-Andhari Tiger Reserve  में आज पर्यटकों के रोंगटे खड़े हो गए दरअसल जिस बाघ का दीदार करने के लिए पर्यटक जंगल की ओर भागे चले जा रहे थे उन्हें एक Tigress Choti Madhu सड़क पर बीच-बीच खड़ी मिल गई। इतने नजदीक से बाग दर्शन करके पर्यटक रोमांचित हो उठे। यही नहीं Tigress Choti Madhu ने न केवल पर्यटकों का रास्ता रोका बल्कि एक लंबे समय तक वह सड़क पर खड़ी रह गई। Tigress Choti Madhu के रोड ब्लॉक कर देने पर दोनों तरफ जाम की स्थिति निर्मित हो गई। लेकिन किसी की क्या मजाल जो Tigress Choti Madhu को रास्ता से हटाने के लिए कह दे।

इधर पर्यटक Tigress Choti Madhu की ओर देख रहे थे उधर Tigress Choti Madhu भी पर्यटकों की ओर एक टक देखे जा रही थी। Tigress Choti Madhu और पर्यटकों के बीच यह जुगलबंदी लंबे समय तक चली। बाघ दर्शन की ऐसी तस्वीर देख करके Tadoba-Andhari Tiger Reserve पहुंचे हुए पर्यटक खुशी से झूम उठे।

लगभग 15 मिनट तक सड़क पर खड़ी रहने के बाद मेंTigress Choti Madhu जंगल की ओर निकल गई लेकिन पर्यटक उसे तब तक देखते रहे जब तक वह आंखों से ओझल नहीं हो गई। पूरा वीडियो Tadoba-Andhari Tiger Reserve के Junona Buffer क्षेत्र का बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि पूरे विश्व से बाघ दर्शन करने के लिए पर्यटक Tadoba-Andhari Tiger Reserve पहुंचते हैं जहां उन्हें एक से बढ़कर एक बाघों के दर्शन होते हैं।

Editor

मेरा नाम संजय विश्वकर्मा है,वैसे मेरा ख्याल है ‘खबर वह है, जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी सब केवल विज्ञापन है’ बतौर पत्रकार मेरा काम है, कि यथासंभव स्पष्ट रूप से ख़बरों की सच्चाई से आपको रूबरू करवा सकूँ। सच बोलता हूँ और विभिन्न परिस्थितियों में सही और सटीक काम करने का प्रयास भी करता हूँ। आप 09425184353 पर संपर्क करके मुझे खबर से अवगत करवा सकते हैं। आपका नाम और पहचान सार्वजानिक नही करूँगा।