Bandhavgarh News : बाँधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के महामन गाँव में 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात 25 से 30 जंगली हाथियों का झुंड सोलर फेंस तोड़कर खेतो में घुस गया।ग्राम महामन में खेर मंदिर की तरफ से जैसे ही हाथियों के चिहाड़ने की आवाज सुनाई दी,किसान अलर्ट हो गए।फारेस्ट डिपार्टमेंट का अमला भी कुछ ही समय मे मौके पर तैनात हो गया। हाथियो का झुंड भूखन सिंह के धान के खेत मे घुसकर फसल खाने लगे।किसानों ने फारेस्ट डिपार्टमेंट की मदद से देर रात हाथियो को खेत से निकालने में सफलता तो पा ली लेकिन टेढ़े दाँत वाला हाथी मौके पर ही डटा रहा।

मिर्ची का धुआं लगते ही हुआ रफूचक्कर
कुछ समय बाद देखा गया कि सभी हाथियो का झुंड तो खेत मे है लेकिन एक टेढ़े दाँत वाला हाथी महामन गाँव की तरफ आने लगा और महामन मे कपूर सिंह के खेत मे डेरा जमा लिया। टेढ़े दांत वाला हाथी जब खेत से निलकने का नाम नही ले रहा था,तभी किसानों ने देर रात 3 से 4 बजे के बीच मिर्ची का धुआं किया कुछ ही समय मे मिर्ची का धुआं लगते ही टेढ़े दांत वाला हाथी रफूचक्कर हो गया।
देखिए वीडियो
अभी कहा है हाथियों की लोकेशन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी टेढ़े दाँत वाला हाथी खेतों से निकलकर लेंटाना में सुबह तड़के 4 बजे छिपा हुआ था।फिलहाल मौके पर वन अमला तैनात है।


