Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बांधवगढ में Wild Boar के शिकार करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Aug 6, 2025 10:23 PM IST

[inb_subtitle]

बांधवगढ में Wild Boar के शिकार करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
— बांधवगढ में Wild Boar के शिकार करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

—Advertisement—

Bandhavgarh News: विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत मानपुर परिक्षेत्र में प्रबंधन ने जंगली सुअर के शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

विगत दिनांक 03/08/2025 को वन परिक्षेत्र मानपुर (बफर) अन्तर्गत मुखबिरों से प्राप्त सूचना अनुसार बीट बल्हौंड़ के बसन्तपुर टोला के 01 खेत में 01 नग जंगली सुअर के मृत होने की खबर अनुसार मानपुर बफर की टीम द्वारा मौका स्थल की जाँच की गई जिसमें पाया गया कि जंगली सुअर को तेज धारदार हथियार से मारा गया है।

बांधवगढ में Wild Boar के शिकार करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
बांधवगढ में Wild Boar के शिकार करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

परिस्थिति अनुसार तुरन्त जाँच हेतु टीम गठित कर मुखबिर सक्रिय किये गये जिसके पश्चात् ग्राम बल्हौंड़ एवं टिकुरीटोला से संदिग्ध आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया।

  • पूछताछ के दौरान आरोपीगण क्रमशः
  • भगोले कोल पिता सिज्जू कोल उम्र 40 वर्ष साकिन बल्हौंड़
  • दरवारीलाल पिता फुदई कोल उम्र 32 वर्ष
  • श्यामलाल पिता बीरन कोल उम्र 32 वर्ष
  • दीनू पिता लालू कोल उम्र 30 वर्ष
  • छोटेलाल पिता श्यामलाल कोल उम्र 32 वर्ष
  • मिठाईलाल पिता गोविन्द कोल उम्र 50 वर्ष
  • सुनील पिता सिज्जू कोल उम्र 30 वर्ष
  • उक्त सभी निवासी टिकुरीटोला द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया।

उक्त प्रकरण में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संसोधित 2022 धारा 09, 39, 51 के तहत वन अपराध प्रकरण क्र. 7651/06 दिनांक 03/08/2025 पंजीवद्ध कराकर आरोपियों को आज दिनांक 06/08/2025 को उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मानपुर के समक्ष पेश किया गया है जहां से सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज