Shorts Videos WebStories search

राजस्थान एयर लिफ्ट की जाने वाली बाघिन का हुआ चयन पढ़िए पूरी अपडेट

Content Writer

whatsapp

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से राजस्थान भेजी जाने वाली बाघिन का आज बांधवगढ़ में रेक्सयू किया गया है।

उक्त मामले में जानकारी देते हुए फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि आज 06.02.26 को बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा कक्ष क्रमांक RF-327, बीट दमना, परिक्षेत्र ताला से लगभग 3 से 4 वर्ष आयु की एक बाघिन का सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू उपरांत बाघिन की स्वास्थ्य जांच की गई, तत्पश्चात उसे रेडियो कॉलर पहनाया गया।उक्त बाघिन को अंडर ऑब्ज़र्वेशन रखने हेतु आगामी कुछ दिनों के लिए मगधी परिक्षेत्र के बेहराह स्थित बाड़े में सुरक्षित रूप से रखा गया। योजना अनुसार समस्त स्वीकृति प्राप्त होते ही इस बाघिन को राजस्थान भेजा जा सकता है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

उमरिया
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।