Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ओंकारेश्वर की बड़ी नहर में मजदूरो से भरा वाहन गिरा  2 की मौत 05 घायल

Author Picture
Sub Editor
Dec 2, 2023 4:15 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत धामनोद,कालीबावड़ी मार्ग पर, सेमल्दा के समीप ओंकारेश्वर की बड़ी नहर में मजदूरों से भरा वाहन गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय काशीराम कुशवाह भारतीय जीवन बीमा निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था, जो वाहन से मजदूरों को खेत में ले जा रहा था।

इस दौरान वाहन ओंकारेश्वर नहर में जा गिरा। घटना के चलते चीख पुकार मच गई, वही आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर, नहर में डूब रहे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमे विजय काशीराम कुशवाहा एवं पुत्र रुद्राक्ष पिता विजय उम्र 07 वर्ष निवासी सेमल्दा की मौत हो गई । जबकि एक युवक और 4 महिलाओं को ग्रामीणों द्वारा बाहर निकाल लिया गया जो घायल अवस्था में है। जिसमे यश पिता धर्मेंद्र कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सेमल्दा, ज्योति पति अशोक उम्र 30 वर्ष निवासी सेमल्दा, गायत्री पति विजय कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सेमल्दा , कालीबाई पति जीवन और एक 50 वर्षीय महिला जिन्हे एंबुलेंस की मदद से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विजय पिता काशीराम कुशवाह के नए घर बनाने के लिए आज ही भूमि पूजन हुआ था।

उक्त वाहन में 07 सवारियां भरी हुई थी, जिसमें पिता पुत्र की मौत हो गई एवं चार महिलाएं, एक युवक घायल है,जिनका उपचार जारी है।

व्यूरो रिपोर्ट 

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज