उज्जैन के नरवर में नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला । किन्नर गुरु आशु बुआ जागीरदार गरबा मंडल द्वारा बहुचर माता मंदिर के सामने बीते कई वर्षों से नवरात्रि के दौरान भव्य आयोजन किया जाता है । इस बार भी शारदीय नवरात्रि पर माता की महाआरती, प्रसादी वितरण और डांडिया-गरबा का आयोजन हुआ । देवी स्वरूप कन्याओं ने गरबा प्रस्तुत कर माता की आराधना की, वहीं समाजसेवियों को आमंत्रित कर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया गया ।
उज्जैन के नरवर में नवरात्रि के पावन पर्व पर बहुचर माता के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला । किन्नर गुरु आशु बुआ जागीरदार द्वारा बीते कई वर्षों से नवरात्रि के अवसर पर इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की परंपरा निभाई जा रही है ।
बहुचर माता मंदिर के सामने आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले माता जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य महाआरती की गई । आरती में विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की ।
महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया । इसके साथ ही देवी स्वरूप कन्याओं और किन्नरों द्वारा डांडिया और गरबा प्रस्तुत किया गया । माता के भजनों और गरबे की धुन पर कन्याएं और मातृशक्ति उत्साह के साथ झूमती नजर आईं । पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर दिखाई दिया ।
बहुचर माता किन्नर समाज की प्रमुख आराध्य देवी मानी जाती हैं । यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान माता की आराधना के साथ इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का विशेष महत्व रहता है ।
नरवर में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का अनोखा संगम देखने को मिला । महाआरती से लेकर गरबा और प्रसादी वितरण तक श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ माता की भक्ति में लीन नजर आए ।

