Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पुलिस की छापेमारी के दौरान भागा जुआरी गिरने से हुई मौत मचा हड़कंप

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 13, 2026 5:52 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जुआँ फड़ पर पुलिस को दबिस देंना आफत मोल लेना बन गया है।दरअसल दबिश के दौरान भागने से एक जुआरी की मौत के बाद शव लेकर सैकड़ो लोग थाने का घेराव करने देर रात पहुँच गए। जिससे अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया

कहा का है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के बालागंज क्षेत्र का है।जहाँ मुखबिर से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने भारी बल के साथ दबिस दे दी।पुलिस कार्यवाही की जानकारी लगते ही जान जोखिम।में डालकर मौके से जुआड़ी भागे,भगाने के दौरान एक जुआड़ी बुरी तरह गिरकर घायल हो गया।घायल को कोतवाली पुलिस जिला चिकित्सालय लेकर पहुँची।जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हुआ कोतवाली का घेराव

घटना की सूचना शहर में जंगल की आग की तरह फैल गए।नाराज परिजनों के साथ सैकड़ो लोग मृतक के शव को लेकर कोतवाली पहुँचे।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।तनावपूर्ण स्थित से निपटने के लिए अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की।लेकिन देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज