Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सागर में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की छत से गिरी छात्रा: जमीन पर गिरने से रीड की हड्‌डी में आई चोट, छात्रा भोपाल रैफर

Author Picture
Sub Editor
Feb 13, 2024 5:04 PM IST

[inb_subtitle]

सागर में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की छत से गिरी छात्रा: जमीन पर गिरने से रीड की हड्‌डी में आई चोट, छात्रा भोपाल रैफर
— Student fell from the roof of Government Engineering College in Sagar

—Advertisement—

सागर के बहेरिया पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा सोमवार रात कॉलेज की छत से गिर गई। घटना में छात्रा गंभीर घायल हुई है। जिसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्रा को हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल रैफर किया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार शाहगढ़ ब्लाक की निवासी छात्रा पूजा आदिवासी शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहती है। सोमवार रात अचानक वह हॉस्टल के छत से नीचे गिर गई। घटना देख हॉस्टल में मौजूद छात्राओं ने तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। खबर मिलते ही हॉस्टल वार्डन और प्रिंसिपल समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस की मदद से घायल छात्रा पूजा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कॉलेज प्रबंधन ने घटनाक्रम की सूचना छात्रा के परिवार वालों को दी। जिस पर वह अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को इलाज के बाद छात्रा पूजा को भोपाल रैफर किया गया है।

घटना में छात्रा की रीड की हड्‌डी में आया क्रैक

कॉलेज के वार्डन सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार रात छात्रा पूजा छत से गिर गई थी। जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं। छात्रा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक्स-रे और सिटी स्क्रैन कराई गई। जांच में पता चला है कि छात्रा की रीड की हड्‌डी में क्रैक आया है। बेहतर इलाज के लिए छात्रा को हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया है। परिवार वालों को घटना की सूचना तत्काल दे दी थी। छात्रा छत से कैसे और किन परिस्थितियों में गिरी, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज