Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जिला सरपंच संघ ने कलेक्टर उमरिया को 6 सूत्रीय मांगों का सौपा ज्ञापन

Author Picture
Sub Editor
Feb 23, 2024 2:16 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया में रैली निकालकर करकेली विकासखंड उमरिया के सभी पंचायत के सरपंचों के द्वारा 6 सूत्रीय माँगो को लेकर के कलेक्टर उमरिया बुध्देश कुमार वैद्य के नाम तहसीलदार बांधवगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया है।

  • समस्त जनपद पंचायत जिला उमरिया अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सामुदायिक कार्य एवं आवास कायों के लिए पंचायत के मांग पत्र अनुसार शासन द्वारा निर्धारित खनिज शुल्क जमा जमा कराकर पंचायत को रेत गिट्टी, पत्थर एवं मुरुम की रायल्टी प्रदान की जाए एवं समस्त खनिज सम्बन्धी अधिकार ग्राम पंचायत के उपयोग हेतु ग्राम पंचायत को दिए जाए।
  • समस्त जनपद पंचायत जिला उमरिया अंतर्गत रोजगार सहायक स्थानांतरण नीति के अंतर्गत उन्हें मूल पंचायतों से अन्यत्र दूसरी पंचायतों में स्थानांतरित किया जाये।
  • सचिव एवं रोजगार सहायकों का मानदेय समस्त ग्राम पंचायत में नियुक्त उसी ग्राम पंचायत के सरपंच के हस्ताक्षर व प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करते हुये प्रदाय किया जाये।
  • समस्त ग्राम पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्यों की फर्जी शिकायत करने वालों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।
  • समस्त ग्राम पंचायत अंतर्गत हो रहे मनरेगा के निर्माण कार्यों में मजदूरों के मजदूरी की भुगतान राशि अनिवार्य रूप से 15 दिवस के अंदर मजदूरों के खाते में आहरित करना सुनिश्चित किया जाए।
  • समस्त जनपद पंचायत जिला उमरिया अंतर्गत बैगा ग्राम जो चिन्हित किये गये हैं वह ग्राम मोटा पोर्टल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं जिसके कारण प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना हितग्राहियों का आवास हेतु नाम फीडिंग नहीं हो पा रही है, उन ग्रामों को मोटा पोर्टल में जोड़ने का अविलंब कार्य कराया जाये ताकि वंचित लोगों को जनमन आवास योजना का लाभ मिल सके।
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज