Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कलेक्टर उमरिया के नाम पर साइबर ठगों ने मांगे पैसे जिला जनसंपर्क अधिकारी ने जारी किया अलर्ट 

Author Picture
Editor
Aug 6, 2024 2:27 PM IST

[inb_subtitle]

कलेक्टर उमरिया के नाम पर साइबर ठगों ने मांगे पैसे जिला जनसंपर्क अधिकारी ने जारी किया अलर्ट 

—Advertisement—

साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह जिले के बड़े अधिकारियों को भी अपनी जद में लेना नहीं छोड़ते हैं.ताजा मामला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले का है जहां कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन के नाम पर एक फेक नंबर से जिले के अधीनस्थ कर्मचारी और जिले वासियों को फोन करके पैसे की डिमांड की जा रही है.

उक्त मामले में जिला जनसंपर्क अधिकारी गजेंद्र प्रसाद द्विवेदी के द्वारा प्रेस रिलीज जारी करके जिले वासियों को आगाह किया गया है उन्होंने कहा है कि

कलेक्टर उमरिया के नाम से उक्त फर्जी  वाट्सएप नंबर के माध्यम से  पैसों की डिमांड की जा रही है। 

जिलेवासियों से अपील है कि यदि उक्त नंबर से कोई मैसेज आता है , तो सतर्क रहें। उनकी बातों में नही आये। अपने बैंक खाता एवं पहचान से संबंधित जानकारी साझा नही करें। 

कलेक्टर उमरिया के नाम पर साइबर ठगों ने मांगे पैसे जिला जनसंपर्क अधिकारी ने जारी किया अलर्ट

वहीं उक्त मामले में कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन का कहना है कि ऐसे किसी भी तरह के भ्रामक कॉल आने पर बिना सोचे समझे कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं करें.उमरिया जिले में लगातार एसपी उमरिया निवेदिता नायडू के निर्देशन में साइबर अपराध को लेकर के पुलिस के द्वारा जन जागरूकता के कार्यक्रम भी लगातार चलाए जा रहे हैं.एसपी उमरिया निवेदिता नायडू ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि जब भी आपके पास कोई ऐसे फोन आए कि आपका लड़का हमारे कैद में है या आपके लड़के ने कोई अपराध किया है या किसी बड़े अधिकारी के नाम पर पैसे मांगे जाएं तो एक बार आप उक्त अधिकारी से या अपने परिजनों से बात जरूर कर ले.क्योंकि साइबर अपराधी कुछ ही मिनट के बीच में ऐसे अपराध को अंजाम दे देते हैं.और जब तक आपको पता चलता है कि आपके साथ में धोखाधड़ी हो गई है तब तक आपके पसीने की कमाई जा चुकी होती है.

यह भी पढ़ें : नौरोजाबाद के ये 6 वॉलिंटियर्स कर चुके हैं हजारो साँप का रेस्क्यू नोट कर लीजिए नम्बर DFO ने कहा ऐसे लोगों को करेंगे प्रशिक्षित 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज