एक बार फिर से मध्य प्रदेश के सिवनी में चोरो के बुलन्द हौसले की तस्वीर सामने आई है।दरअसल सिवनी के बरघाट नगर में सराफा व्यापारी के साथ लाखो की चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार महाजन ज्वेलर्स के संचालक अपनी दुकान बंद कर कार से घर जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में कार रोकने पर एक युवक ने मौका पाकर कार में रखे सोने-चांदी से भरे दो बैग पलक झपकते ही पार कर दिए और मौके से फरार हो गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहा है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।और आरोपी की तलाश जारी है।


