Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लोनी गैंग ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम 2 गिरफ्तार 1 फरार

Author Picture
Sub Editor
Apr 28, 2026 6:12 PM IST

[inb_subtitle]

लोनी गैंग ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम 2 गिरफ्तार 1 फरार
— लोनी गैंग ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम 2 गिरफ्तार 1 फरार

—Advertisement—

Umaria Crime : थाना इंदवार क्षेत्रान्तर्गत लूट एवं मारपीट की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी अमरपुर (थाना इंदवार) पुलिस टीम ने 02 आरोपियों को चंद घंटो में किया गिरफ्तार, मामले में 01 आरोपी फरार जिसकी पता-तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम के निर्देशन में एस. डी. ओ. पी. उमरिया श्री पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर प्राप्त की सफलता

दिनांक 26/04/2026 को फरियादी सुखनंदन कुमार तोमर, निवासी ग्राम सुड्डी जिला कटनी, पिकअप वाहन क्रमांक MP 21 ZC 1630 से ग्राम असोढ में बारात का सामान उतारकर रात्रि में बरा टोला, स्कूल के पास वाहन में विश्राम कर रहा था। रात्रि करीब 02:30 बजे तीन अज्ञात युवक वाहन के पास पहुंचे और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट करते हुए उसका गला पकड़ लिया तथा जान से मारने की धमकी देकर जेब में रखा पर्स, जिसमें ₹2000/- नगद थे, छीनकर फरार हो गए ।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना इंदवार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण अपराध क्रमांक 146/26 धारा 309(6), 61(2)(a) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर जानकारी एकत्रित कर आरोपियों की पहचान की गई । उसके पश्चात घटना में संलिप्त आरोपी बृजेश लोनी एवं राजीव उर्फ मुंडा लोनी दोनो निवासी ग्राम धनवाही थाना इंदवार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है । प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी रोहित उर्फ गुंडा लोनी (21 वर्ष) वर्तमान में फरार है , जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है ।

मामले गिरफ्तार आरोपियों से लूटे गए पर्स एवं नगदी की बरामदगी के सम्बन्ध मे आगे की कार्यवाही की जा रही है, अग्रिम विवेचना जारी है । उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं l

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज