Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

क्या नामांकन रैली में शामिल होंगे नरोत्तम मिश्रा प्रदेशाध्यक्ष ने दी ये बड़ी अपडेट

Author Picture
Sub Editor
Jul 12, 2026 7:09 PM IST

[inb_subtitle]

दतिया
— दतिया

—Advertisement—

मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं की दतिया में 2 घंटे तक चली बैठक में भाजपा से रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने का बड़ा दावा किया गया।

खासकर उन कार्यकर्ताओं को जो पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के टिकट न मिलने पर पार्टी से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर सभी कार्यकर्ताओं की एकजुट होने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साफ शब्दों में कहा कि डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में विधानसभा का उपचुनाव भाजपा लड़ेगी और जीतेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कल सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश संगठन के कार्यकर्ता नामांकन फार्म दाखिल होने के समय साथ नजर आएंगे।

डॉ नरोत्तम मिश्रा के टिकट न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूरी श्रद्धा रखने वाले कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं और सभी कार्यकर्ता आज पूरी एक जुटता के साथ मौजूद हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज