Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सीएम ने रोका खुद का स्वागत ग्वालियर सड़क हादसे पर की ये बड़ी घोषणा

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 18, 2026 1:39 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश में नवरात्रि पर ग्वालियर में हुई दुखद घटना में 14 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हो गए इस दुखद घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में उन परिवारों के साथ में खड़ी है। और पूरी घटना के तथ्यात्मक जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे यहां पर वह चुनरी यात्रा सहित सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में लेब का उद्घाटन भी करेंगे। एयरपोर्ट पर उनके द्वारा ग्वालियर की घटना के चलते संभवत किसी भी भाजपा के नेता के माध्यम से स्वागत भी नहीं करवाया गया केवल भाजपा नेताओं के द्वारा मुख्यमंत्री की अगवानी कर मुलाकात करने के बाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। मीडिया से चर्चा के दौरान दुख व्यक्त करते हो उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार के साथ पूरी सरकार है तत्काल प्रभाव से तथ्यात्मक जांच के आदेश दिए गए हैं साथ ही मृतकों के परिवार को चार लाख और गंभीर रूप से घायल के परिवार जनों को 2 लाख के साथ ही सामान्य घायलों को ₹50000 की राशि देने की घोषणा की गई है बता दे ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े हुए थे लेकिन एक और नियंत्रित ट्रक बेरी गेट तोड़ते हुए मुख्य द्वार की गेट तक पहुंच गया और दीवाल को तोड़ दिया इस हादसे में करीबन 12 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी बताई जा रही है तो वही 25 से 27 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है मामले में प्रशासन ने मोर्चा संभाल रखा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज