Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

स्कूल में सरस्वती प्रार्थना को लेकर दर्ज की आपत्ति हुई शिकायत

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 16, 2026 11:11 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

टीकमगढ़ जिले में अनाधिकृत तरीके से विद्यालय परिसर में घुसकर दबंगों ने बच्चों को ना केवल प्रार्थना करने से रोका बल्कि स्कूल के टीचर स्टाफ को धमकाते हुए संस्कृत, विज्ञान और भूगोल जैसे विषय पढा़ने से किया मना, साथ ही इन दबंगों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से कहा की ज्ञान की देवी सरस्वती नहीं है, इस दोरान गांव के दबंग पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वही वीडियो संज्ञान में आने के बाद प्रशासन के अधिकारी स्कूल पहुंचे।

दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के अमरपुर गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां आज सुबह जब स्कूल परिसर में सभी छात्र छात्राएं प्रार्थना कर रहे थे, तभी गांव के 4 दबंग जिनमें हीरा अहिरवार, रोहित अहिरवार, अजय अहिरवार व सुरेश अहिरवार शामिल है, अनाधिकृत रूप से विद्यालय प्रांगण में घुस गए और बीच प्रार्थना में व्यवधान उत्पन्न करने लगे, जिस पर उन्हें विद्यालय के स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन गांव के ये दबंग उल्टे टीचर्स को ही धमकाते हुए कहने लगे की कल से स्कूल में ये प्रार्थना सुबह शाम करे ईस्वर का ध्यान नहीं कराएंगे ना ही स्कूल में कोई भी धार्मिक प्रार्थना होगी ना गायत्री मंत्र बच्चों से कराएंगे साथ ही आप लोग बच्चों को संस्कृत, भूगोल और विज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन भी नहीं कराएंगे, साथ ही इन दबंगों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से कहा की ज्ञान की देवी सरस्वती नहीं है, जिसके बाद डरे सहमे स्टाफ ने प्रार्थना रोककर बच्चों को स्कूल के कक्षों में पढ़ाई के लिये भेज दिया, कुछ देर बाद गांव के ये दबंग भी स्कूल से बाहर चले गए, इस दौरान ये दबंग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे और उन्ही लोगों ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया वायरल, वीडियो जैसे ही जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो जिला मुख्यालय से टीकमगढ़ एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गांव के सरपंच व गांव वालों को बुलाकर गांव के इन शरारती तत्वों के बारे में जानकारी ली साथ ही बड़ागांव थाने को भी इसकी जानकारी दी गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज