उमरिया जिले में रेत का खेल बड़ी तेजी से चल रहा है।जैसे-जैसे रात होती है वैसे वैसे रेत का काला कारनामा शुरू हो जाता है। इसी रेत खेल में एक घर का चिराग बुझ गया।
क्या है पूरा मामला
विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम धनवार के मौहार टोला में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया।ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से बरही निवासी एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।मृतक की पहचान ग्राम बरही निवासी सतीश साहू पिता कन्हैया साहू निवासी ग्राम बरही थाना नौरोजाबाद के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुचीं है।परिजनों के बीच काफी आक्रोश है।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गाँव के ही किसी नीलेश नाम के व्यक्ति का है।मृतक सतीश रेत डम्प करके वापस लौट रहा था।तभी यह घटना हुई है।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल लिया है। कार्यवाही जारी है।

