Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जान की सुरक्षा करने वाले एसएएफ जवान को ही RTI एक्टिविस्ट ने दे डाली जान से मारने की धमकी मामला दर्ज

Author Picture
Sub Editor
Jan 20, 2025 10:14 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश : एसएएफ जवानों से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी एसएएफ में कई जवानों ने आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायतें की थी। पुलिस ने अब जवान की शिकायत पर इस मामले मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

दरअसल ग्वालियर के न्यू आवासीय परिसर 13 बटालियन में रहने वाले रामू सिंह कुशवाह जोकि भिण्ड जिले के रहने वाले हैं और ग्वालियर एसएएफ में पदस्थ हैं। रामू कुशवाहा ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि साल 2022 में उनकी ड्यूटी आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा में लगाई थी। उनके साथ ही एएसआई सर्वेश शर्मा,आरक्षक नंदकिशोर बोहरे, और योगेन्द्र सिंह भी पीएसओ के रूप तैनात थे। इसी दौरान आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी उनका सार्वजनिक अपमान कर गाली गलौज करते थे। जानकारी के अनुसार रामू कुशवाह एवं उसके साथी चार से पांच माह आरटीआई कार्यकर्ता की सुरक्षा में तैनात थे इस दौरान आरटीआई कार्यकर्ता उनसे घरेलू काम करते थे और ना करने पर अपमानित किया करते थे जिससे वह प्रताडि़त रहे और उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई है।

इतना ही नही यदि बाइक में पेट्रोल नहीं होता था तो पेट्रोल भरवाने की बोलने पर आरटीआई कार्यकर्ता ने उन्हें पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने की धमकी दी थी, उनकी ड्यूटी आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा की थी, लेकिन वह उन्हें जबरन परिजनों के साथ भेजता था और उसके परिजन भी उनको अपमानित करते थे। जिसकी शिकायत उन्होंने पहले अफसरों से भी की थी लेकिन उनकी ड्यूटी पुलिस मुख्यालय से लगई गई थी इसलिए शिकायत के बाद भी उनकी ड्यूटी आशीष की सुरक्षा में ही रही, साथ ही उसे लगातार उसकी नौकरी खाने और वर्दी उतरवाने की धमकी दिया करते थे। दो दिन पहले इस घटना के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया जिसके बाद एसएएफ जवानों की शिकायत पर आईटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ धारा 506, 294,353 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज