Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News: गुना-विदिशा बॉर्डर पर हर्ष फायरिंग में 1 नाबालिग समेत 3 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Author Picture
Sub Editor
Jan 20, 2025 10:40 PM IST

[inb_subtitle]

गुना-विदिशा बॉर्डर पर हर्ष फायरिंग में 1 नाबालिग समेत 3 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
— गुना-विदिशा बॉर्डर पर हर्ष फायरिंग में 1 नाबालिग समेत 3 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

—Advertisement—

MP News: गुना जिले की सीमा से सटे विदिशा जिले के हरीपुर गांव में एक चौक समारोह चल रहा था इस चौक समारोह में 3 दुल्हनों की एक साथ चौक कार्यक्रम था इस दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में एक नाबालिग समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लड़की के चौक समारोह के दौरान उत्साह में की गई हर्ष फायरिंग अचानक भयावह स्थिति में बदल गई। बताया जा रहा है कि बंदूक से निकली गोली वहां मौजूद चार लोगों को जा लगी। घायलों में एक नाबालिग लड़के के अलावा तीन अन्य शामिल हैं,

घटना के तुरंत बाद चौक समारोह में उपस्थित लोगों ने घायलों को गुना के जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बंदूक शादी में मौजूद किसी मेहमान द्वारा लाई गई थी।

इस घटना ने एक बार फिर हर्ष फायरिंग के खतरों को उजागर कर दिया है। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी और जागरूकता अभियानों के बावजूद ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं।
पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे खतरनाक कृत्यों से बचें और सुरक्षा का ध्यान रखें। इस घटना ने न केवल घायल परिवारों को दुखी किया है, बल्कि हर्ष फायरिंग जैसे गैर-जिम्मेदाराना कृत्य की गंभीरता को भी उजागर किया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज