Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

32 वर्षीय महिला का मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

Author Picture
Sub Editor
Jan 25, 2025 11:15 AM IST

[inb_subtitle]

32 वर्षीय महिला का मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

—Advertisement—

गुना जिले के झागर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 32 वर्षीय सगुना बाई पति फूलसिंह बंजारा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सगुना बाई को उसके बहिन के लड़के ने पैसे निकलवाने के बहाने अपने साथ गुना ले जाने का बहाना किया था।

रास्ते में उसने महिला की निर्मम हत्या कर दी और शव को झागर चौकी क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में एक महिला का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

महिला के शरीर पर कई जगह चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसकी हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई। घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है।

इस घटना से मृतका के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि सगुना बाई को विश्वास में लेकर आरोपी उसे पैसे निकालने के बहाने साथ ले गया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज