Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मंत्री विजय शाह अपने क्षेत्र में बांट रहे हैं जादुई छड़ी फ़्लैशलाइट, FM रेडियो,सायरन और बहुत कुछ…

Author Picture
Sub Editor
Feb 4, 2025 10:17 AM IST

[inb_subtitle]

मंत्री विजय शाह अपने क्षेत्र में बांट रहे हैं जादुई छड़ी फ़्लैशलाइट, FM रेडियो,सायरन और बहुत कुछ...
— मंत्री विजय शाह अपने क्षेत्र में बांट रहे हैं जादुई छड़ी फ़्लैशलाइट, FM रेडियो,सायरन और बहुत कुछ...

—Advertisement—

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह अपने अजीब फैसले और अजीबोगरीब कारनामे के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक ऐसा नायाब तोहफा लेकर आए हैं जो बुजुर्गों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है। आज कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत के सीईओ से मुलाकात कर उन्हें निर्देश दिया की उनकी हरसूद विधानसभा के जितने भी 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्ग हैं उन्हें उनके आंकड़े सर्वे कर तत्काल उपलब्ध कराया जाए। इन सभी बुजुर्गों को मंत्री द्वारा एक खास छड़ी दी जाएगी जो आत्मरक्षा के लिए जादू की छड़ी होगी।

इस जादुई छड़ी को लेकर खंडवा कलेक्ट्रेट में मंत्री शाह खुद इसका डेमो भी किया और बताया कि एक छड़ी में कई गुण है। बुजुर्गों का सहारा के रूप में जहां यह छड़ी काम आएगी वहीं इसमें लगी फ्लैशलाइट अंधेरे में और रोशनी प्रदान करेगी। इतना ही नहीं इसमें लगा हुआ एफएम रेडियो बुजुर्गों को उनको उनके दौर की याद दिलाएगा जिसमें वह अपने मनपसंद गाने सुन सकेंगे। अभी भी इसके कई गुण छिपे हुए हैं इसमें सायरन भी लगा हुआ है महज किसी आपातकालीन स्थिति में बुजुर्ग जब अपने को असहाय महसूस करें तब वह इसमें सायरन बजाकर खतरे की जानकारी भी दे सकेंगे। छड़ी के ऊपर सहायता के तौर पर मोबाइल नंबर भी अंकित रहेगा। इसके लिए बुजुर्गों को अपने जनपद में पंजीयन करना पड़ेगा। पंजीयन करने के बाद इन बुजुर्गों को यह छड़ी निशुल्क दी जाएगी। इसके लिए कार्य योजना बनाने की तैयारी की जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज