Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ड्रग इंस्पेक्टर एवं पुलिस विभाग द्वारा कोतमा में राजेश मेडिकल स्टोर का किया गया निरीक्षण

Author Picture
Correspondent
Mar 20, 2025 7:21 PM IST

[inb_subtitle]

ड्रग इंस्पेक्टर एवं पुलिस विभाग द्वारा कोतमा में राजेश मेडिकल स्टोर का किया गया निरीक्षण
— ड्रग इंस्पेक्टर एवं पुलिस विभाग द्वारा कोतमा में राजेश मेडिकल स्टोर का किया गया निरीक्षण

—Advertisement—

कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिले में ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल दुकानों का सतत रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीओआरडी टीम के तहत ड्रग इंस्पेक्टर अनूपपुर एवं पुलिस विभाग कोतमा की संयुक्त टीम ने बुधवार को अनूपपुर जिले के कोतमा में राजेश मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रग लाईसेंस वैध पाया गया, किन्तु रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए एवं दवाओं की बिक्री मेडिकल स्टोर के कर्मचारी द्वारा करते हुए पाया गया।

इस दौरान मेडिकल में कुछ ऐसी दवाइयों का स्टॉक पाया गया जिनका दुरुपयोग किया जा सकता है। उपस्थित कर्मचारी से इन दवाओं के क्रय विक्रय का पूरा रिकॉर्ड तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। यदि समय-सीमा में दवाईयों के रिकार्ड प्रस्तुत नही किए जाते हैं, तब रिकॉर्ड प्रस्तुत नही करने व अनियमितता पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही का उद्देश्य अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाना और चिकित्सा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

दिवाकर राज एक्सप्रेस,पत्रिका सहित कई प्रिंट मीडिया संस्थान में काम कर चुके हैं।वर्तमान में अनादि TV से जुड़े हुए हैं।दिवाकर अनूपपुर के रहने वाले हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण दिवाकर खबरीलाल डॉट नेट से जुड़े हुए हैं।दिवाकर राजनीति,क्राइम और डेली इवेंट्स पर खबर लिखना पसंद करते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज