Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

भोपाल सहित कई जिलों में बदला स्कूल का समय

Author Picture
Sub Editor
Jan 3, 2023 8:15 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया में पारा 6 डिग्री तक लुढक गया हैं वही जिले के मौसम वैज्ञानिक रजनीश यादव का कहना हैं की अभी पारा और नीचे तक जाएगा हालाँकि कलेक्टर उमरिया ने आदेश जारी कर दिए है. वही भोपाल में  कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. यह निर्णय शिशुओं को ठंड के हमलों से बचाने के लिए लिया गया है। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राजधानी भोपाल के स्कूलों का समय निर्धारित करने का आदेश दिया है. यह आदेश भोपाल कलेक्टर अवनीश लवानिया को दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि या तो स्कूली बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया जाए या फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए।

 

मंत्री के आदेश के बाद भोपाल के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी किया है। ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भोपाल के सभी सरकारी,निजी स्कूल,आंगनबाड़ी सुबह 9.30 बजे से ही शुरू हो जाएंगे. कलेक्टर ने कहा कि सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल सुबह 9.30 बजे से और दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूल सुबह 9.00 बजे से शुरू होंगे. यह आदेश आज से सभी स्कूलों में लागू होगा।

उमरिया सहित कई जिलों में आदेश जारी

कड़ाके की ठंड के बीच मध्य प्रदेश में स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। अब मॉर्निंग स्कूल 9.30 बजे के बाद शुरू होंगे। मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। खासकर प्राइमरी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के सागर जिले में 9.30 बजे के बाद प्राथमिक विद्यालय शुरू किए जाएंगे। इसी तरह भिंड में प्राथमिक विद्यालयों के खुलने का समय 10.30 निर्धारित किया गया है, जबकि सीधी जिलेमें भी प्राथमिक विद्यालयों के खुलने का समय 10.30 निर्धारित किया गया है. यह नियम प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालयों में लागू होगा। विदिशा- कलेक्टर ने आदेश जारी करने के समय में बदलाव किया है. 4 जनवरी से नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से लगेंगी। रीवा- नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10.30 बजे के बाद लगेंगी. सागर- सभी स्कूल सुबह 9.30 बजे या उसके बाद से चलेंगे।

 

शीतलहर के चलते मुरैना में 4 जनवरी से 7 जनवरी तक का स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों की 4 दिन का रहेगा  कलेक्टर मुरैना ने जारी किए आदेश

उमरिया आदेश

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज