Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : सूने घर मे घुसे 3 चोर CCTV में हुए कैद

Author Picture
Sub Editor
May 4, 2025 2:45 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : बैतूल जिले के दामजीपुरा में बीती देर रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में धावा बोलते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने 2 लाख 70 हजार नगदी सहित साढ़े तीन लाख रुपए के जेवर और पांच मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुड़ गई है। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

दरअसल बीती देर रात मोहदा थाना क्षेत्र के दामजीपुरा गांव में चार चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने इलियास खान के घर से 2 लाख 70 हजार रुपए नगद और लगभग साढ़े तीन लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए, इतना ही नहीं चोरों ने तीनों घरों से पांच मोबाइल भी उड़ा दिए हैं। चोरी के दौरान चोरों ने घर में रखें फ्रिज से इत्मीनान से ठंड भी पिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों और भी घरों में चोरी की असफल कोशिश की है। हालांकि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जिसमें चार चोर घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गई है। दामजीपुरा में एक साथ तीन घरों में चोरी होने से इलाके में दहशत व्याप्त है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज