Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बारिश के पहले ही बाणसागर पर बना 4 दशक पुराना पुल टूटा कुम्भकर्णी निद्रा में विभाग 

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 15, 2025 7:22 PM IST

[inb_subtitle]

बारिश के पहले ही बाणसागर पर बना 4 दशक पुराना पुल टूटा कुम्भकर्णी निद्रा में विभाग 
— बारिश के पहले ही बाणसागर पर बना 4 दशक पुराना पुल टूटा कुम्भकर्णी निद्रा में विभाग 

—Advertisement—

शहडोल/शुभांगी नामदेव :  शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में स्थित बाणसागर सोन नदी पुल आज खतरनाक हालात में पहुंच चुका है, बाबजूद इसके लोग जान हथेली में लेकर जान जोख में डालकर आवाजाही बदस्तूर जारी है। 1986 में बना यह ऐतिहासिक पुल अब जर्जर हो चला है और 10 जून को इसका ऊपरी हिस्सा करीब 1 मीटर तक टूट गया, जिससे इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

बारिश के पहले ही बाणसागर पर बना 4 दशक पुराना पुल टूटा कुम्भकर्णी निद्रा में विभाग 
बारिश के पहले ही बाणसागर पर बना 4 दशक पुराना पुल टूटा कुम्भकर्णी निद्रा में विभाग

शहडोल से रीवा होते हुए प्रयागराज को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग फिलहाल मौत का पुल बन चुका है। इसके बावजूद 25 से अधिक गांवों के ग्रामीण जान हथेली पर रखकर लोहे की पट्टी के सहारे पुल पार कर रहे हैं। बाइक सवारों की हालत तो और भी दयनीय है। हर गुजरते पल के साथ हादसे की आशंका मंडरा रही है।यहां बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।लोग रोजमर्रा के कामों, स्कूल, अस्पताल और नौकरी के लिए इसी रास्ते पर निर्भर हैं, लेकिन अब तक कोई पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। सिर्फ खानापूर्ति के लिए 30 किमी लंबा डायवर्ट मार्ग सुझाया गया है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।

बारिश के पहले ही बाणसागर पर बना 4 दशक पुराना पुल टूटा कुम्भकर्णी निद्रा में विभाग 

खतरा बरकरार संबंधित विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम तो शुरू कर दिया है, लेकिन गति बेहद धीमी है। पुल के संरचनात्मक हालात बेहद कमजोर हैं, और यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो यह पूरा पुल किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

यह सिर्फ एक पुल नहीं, हजारों लोगों की जिंदगी का रास्ता है। प्रशासन को चाहिए कि इसे प्राथमिकता में लेकर तुरंत वैकल्पिक पुल की व्यवस्था करे और सुधार कार्य को तेज गति से पूर्ण करे। वरना अगली खबर दुर्घटना की हो सकती है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज