Umaria News : मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन अभिकरण से मिले आदेश उपरांत कलेक्टर कार्यालय उमरिया के कक्ष क्रमाक 25 में जिले में अति वर्षा और बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
इस कक्ष के प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा अधीक्षक भू-अभिलेख जिनका मोबाईल नम्बर 9827861039 को बनाया गया है।
इस बार आपदा नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे की ड्यूटी कर्मचारियों की लगाई गई है।


